#पर्यटन , पर्यटन का महत्व और प्रभाव एक दृष्टि में | #prytan , prytan ka mahtva or prbhav ek drishti men #Tourism, Importance and Impact of Tourism at a Glance.

 पर्यटन शब्द का शाब्दिक अर्थ

पर्यटन शब्द का संधि विच्छेद- परि + अटन होता है, जो की एक यण संधि का उदाहरण भी है,

जिसमें परि का अर्थ चारों तरफ एवं अटन का अर्थ घूमना – फिरना अर्थात पर्यटन शब्द का शाब्दिक अर्थ चारों तरफ घूमने – फिरने से सम्बंधित है |


प्रस्तावना

कहते है दुनियाँ बड़ी रंगीन है जिसे जितना करीब से देखो उतना ही देखने का मन करता है | ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि हम जिस चीज को जितना अधिक देखने की कोशिश करते है उतना ही उस चीज के बारे में विस्तार से जानने की या समझने की जिज्ञासा उत्पन्न हो जाती है, जिसके कारण पर्यटन हमें बार – बार अपनी तरफ आकर्षित करती है |

पर्यटन ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें प्रकृति के सौन्दर्य, नई – नई संस्कृति , नई – नई भाषा ,नये – नये विचारों के लोगों को करीब से देखने और अपने सिमित दायरे को बढ़ाने में मदद करती है |

पर्यटन का प्रभाव मात्र एक व्यक्ति विशेष तक ही सिमित नहीं है इसका दायरा व्यापक है जैसे –

·        पर्यटन किसी भी देश की अर्थव्यस्था को मजबुत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है |

·        पर्यटन कुछ हद तक बेरोजगारी दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है |

·        पर्यटन विदेशी मुद्रा भंडारण को बढ़ाने में भी देश की मदद कर सकती है इत्यादि

लेकिन ऐसा तभी संभव है जब कोई देश अपनी सभ्यता संस्कृति , धरोहर ,दार्शनिक स्थानों ,मन्दिरों, झीलों ,या ऐसा कोई भी स्थान जो एक पर्यटक को अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है , उसको संवारने ,सहेजने एवं साफ – सफाई के प्रति सजग होगी |



पर्यटन से एक पर्यटक को क्या लाभ होता है ?     

हम जिस प्रकार एक ही जगह पर बैठे – बैठे या काम करते – करते बोर हो जाते है और चाहते है की इधर उधर कुछ देर घूम लें या टहल लें, ठीक उसी प्रकार एक ही जगह पर रहते – रहते बोरियत सी होने लगती है, जिसको भुनाने के लिए अपने शहर से दूर किसी मनोरम स्थान पर जाकर कुछ दिन फुरसत के, व्यतीत करने में दिलचस्पी दिखाते है |

हमारा ऐसा करना हमारे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी लाभदायक होता है क्योंकि नई – नई जगहों पर  घूमने – फिरने से हमारे पूरे शरीर में उर्जा का संचार होता

 

है, जिससे हम पहले से अधिक तरोताजा महसूस करते है, और कुछ दिन के अपने काम से अवकाश के कारण मानसिक तनाव से भी मुक्त हो जाते है |और इतना ही नहीं पर्यटन ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा हम वो सब चीजें देख सकते है, जिन्हें या तो हम किताबों में देखते है या किसी से उसके बारे में सुनते है  |

ज्ञात हो की मानसिक तनाव को दूर करने का पर्यटन एक अच्छा विकल्प है, जिसको यदि हम अपने जीवन में स्थान देते है, तो स्वस्थ्य जीवन जीने की दिशा में ही बढ़ते है, इसमें कोई दो राय नहीं है |

 

लेकिन प्रश्न उठता है की हम पर्यटन के लिए जगह का चुनाव कैसे

करते है ? या हमें पर्यटन के लिए कौन-कौन  सी जगहें आकर्षित

करती है ?

जयादातर या आमतौर पर

·        समुन्द्री इलाके , बीच , झरना , पर्वत-पहाड़ , झील या जहाँ भी प्राकृतिक सौन्दर्य हो पर्यटन का आकर्षण ज्यादा देखने को मिलता है |

·        सांस्कृतिक धरोहर को खुली आँखों से देखने के लिए भी पर्यटन हमें आकर्षित करता है |

·        धार्मिक स्थान भी पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण केंद्र सदियों से रहा है , जिसे हम वर्तमान में भी नकार नहीं सकते|

·        अन्य और भी जगहें होती है जो पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करती है जैसे – पार्क , जू , सुंदर वन ,प्रभावशाली व्यक्तित्वों का जन्म स्थल ,मकबरा , नदियों का उद्गम स्थल , मेला इत्यादि|

 


पर्यटन का महत्व

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन के योगदान को नकारा नहीं जा सकता क्योंकि पर्यटन भी किसी देश की उन्नति में आर्थिक रूप से अपना सहयोग करता है ,बेरोजगारों को रोजगार देता है , बाजार को गति देता है ,और पर्यटन स्थल के आस – पास के लोगों के लिए जीविका के श्रोत खोलता है |भारत की सम्पूर्ण जीडीपी में भी पर्यटन का योगदान 6.7 प्रतिशत है जो की दिन प्रति दिन बढ़ते पर्यटन के स्तर को अच्छी तरह से दर्शाने में श्रेष्ठता को समेटे हुए है |

पर्यटन का महत्व सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था तक ही सिमित नहीं है,

इसका प्रभाव जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में भी खूब देखने

को मिलता है| 

जैसे –

·        पर्यटन हमारे स्वास्थ्य को बेहतर कर सकता है

·        पर्यटन हमारे मानसिक तनाव को दूर कर सकता है

·        पर्यटन हमारे पूरे शरीर में उर्जा का संचार कर सकता है

·        पर्यटन हमें उन सब चीजों से रूबरू करा सकता है जिन्हें या तो हम किताबों में देखते है या जिनकें बारे में किसी से सुनते है |

·        पर्यटन हमें हमारी संस्कृति के बिखरे रूप को खुली आँखों में भरने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है |

·        ज्ञान को बढ़ाने की दृष्टि से भी पर्यटन हमारे लिए महत्वपूर्ण है |

·        पर्यटन सांस्कृतिक आदान – प्रदान करने का भी एक उत्तम साधन है जो देश के बाहरी और भीतरी नागरिक के मिलने जुलने से संभव होता है |

 

क्या पर्यटन के लिए जागरूकता फैलाना 

आवश्यक है ?

जी हाँ बिल्कुल पर्यटन के लिए पर्यटक को जागरूक करना आवश्यक है क्योंकि कई लोग पर्यटन को अनावश्यक खर्च की संज्ञा देकर अपने हृदय के किसी कोने में दफना देते है जबकि स्थिति इसके विपरीत ही होती है क्योंकि पर्यटन में एक पर्यटक जितना व्यय करता है उससे कहीं अधिक शान्ति ,खुशी ,ज्ञान ,और स्वस्थ्य लाभ की प्राप्ति करता है ,जिसका अनुभव उसे पर्यटन के बाद ही होता है |

 


पर्यटन की दृष्टि से एक पर्यटक को कौन – कौन सी

सुविधाएँ मिलनी चाहिए ?

·        उत्तम कोटि की सुरक्षा

·        स्वक्षता

·        और गुणवत्ता पूर्ण खाने – पीने की चीजों की उपलब्धता से लेकर रात को ठहरने तक की उत्तम व्यवस्था

क्योंकि एक पर्यटक किसी भी गंदी जगह का या असुरक्षित जगह का पर्यटन के दृष्टिकोण से चयन करने से बचता है , जिसका बेहतर होना ही पर्यटन के लिए बेहतर है |

निष्कर्ष

पर्यटन का अर्थ सिर्फ उसके शाब्दिक अर्थ तक ही सिमित नहीं है पर्यटन का अर्थ और

अर्थ का महत्व व्यापक है क्योंकि सिर्फ घूमना – फिरना ही पर्यटन नहीं होता है बल्कि

पर्यटन का अर्थ होता है प्रकृति के अभूतपूर्व सौन्दर्य को ,संस्कृति के विभिन्न रूपों को

एवं हर सीमा से इतर देश दुनियाँ की तमाम कलाकृतियों को ढूँढना , देखना और उससे

शिक्षित होना क्योंकि स्वयं को शिक्षित करने का पर्यटन भी एक अच्छा माध्यम होता

है |पर्यटन किसी भी देश की अर्थयवस्था में एक मुख्य घटक होता है और देश के

विकास में अपनी अहम भूमिका निभाता है |



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#Electric vehicle,एक दिशा प्रदुषण से मुक्ति की ओर | # Electric vehicle, one direction towards freedom pollution.

वल और क्षमता क्या है और इसकी वृद्धि के लिए क्या करना चाहिए ? और इसके क्या फायदे हो सकते है ...

#मिलेट्स वर्ष 2023, एक कदम स्वस्थ्य जीवन की ओर | #Millets year 2023, a step towards healthy life.